क्लस्टर सिस्टम व नई शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा, संवाददाता। झामुमो छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने नई शिक्षा नीति 2020 एवं क्लस्टर सिस्टम को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से राज्य के कई महाविद्यालयों में साइंस एवं आर्ट्स विषयों की पढ़ाई बंद करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के आधार पर जारी किए जा रहे नोटिफिकेशन के तहत कई कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसे झामुमो छात्र मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के नाम पर विद्यार्थियों की विषय चयन की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा रहा है। छात्रों को उनकी रुचि एवं भविष्य के अनुसार विषय चयन करने का अधिकार सीमित किया जा रहा है, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.