रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालयों में क्लस्टर व्यवस्था का प्रावधान किए जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया गया। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, चतरा सहित सभी 27 संगठनात्मक जिलों के प्रत्येक कॉलेज में स्थानीय इकाइयों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा विभाग और झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कुमारी दिशा दित्या ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर बनाई गईं इस तरह की नीतियां झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की ...