सीतामढ़ी, जून 13 -- मनीष झा सीतामढ़ी। रीगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा क्लस्टर लीडर की कथित मनमानी को लेकर विवादों में घिर गई है। एंबुलेंस चालकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सिविल सर्जन को सामूहिक आवेदन देकर मामले की शिकायत की है तथा हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में एंबुलेंस चालक पुरुषोत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मी शामिल हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि क्लस्टर लीडर द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिससे एंबुलेंस सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। कर्मियों का कहना है कि बिना पर्याप्त कारण के ऐसे निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को मिलने वाली आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

शिकायत का सूत्र आवेदन में यह भी उल...