एटा, मार्च 13 -- गुरुवार को क्लस्टर बैठक की अध्यक्षता बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया ने की। बैठक में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आभा आईडी कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल हेल्थ आईडी का लाभ मिल सके और भविष्य में मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित मरीजों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजा जाए, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.