क्लस्टर एथलेटिक में डीएवी कैंटोनमेंट गयाजी ओवरऑल चैंपियन
रांची, अगस्त 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। विकास विद्यालय में सीबीएसई क्लस्टर-3 के अधीन आयोजित चार दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन गुरुवार को हुआ। ओवरऑल विजेता ट्रॉफी डीएवी कैंटोनमेंट एरिया, गयाजी को मिली। आयु वर्ग 17 (4x100 मीटर रिले रेस) में विकास विद्यालय, रांची के उज्जवल आनंद, अर्पित साहू, चाहत राज और आयुष भगत को स्वर्ण पदक मिला। आयु वर्ग 14 (बालिका वर्ग- हाई जंप) में विकास विद्यालय की अद्वैता आरोही को स्वर्ण पदक मिला। आयु वर्ग 17 (बालक वर्ग- जैवलिन थ्रो) में विकास विद्यालय के ईशान थपलियाल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैरली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, डीएवी नंदराज के प्राचार्य रवि प्रकाश, झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह तथा सचिव एसके पांडे ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विकास विद्यालय के प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.