क्लस्टरिंग पर कॉलेज से कुछ विषयों को हटाने व सीट कम करने का विरोध,सौंपा मांग पत्र
साहिबगंज, मई 22 -- पतना। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने क्लस्टरिंग के आधार पर कॉलेज से हटाए गए विषयों में से कुछ विषयों को वापस लाने एवं महत्वपूर्ण विषयों में सीटों की संख्या पूर्व की भांति करने के संबंध में कुलपति के नाम प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट ने बताया कि बीएसके कॉलेज पिछड़े क्षेत्र में महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। यहां मुख्यत: आर्थिक रूप से पिछड़े व आदिवासी वर्ग के छात्र-छात्राएं अधिकांश संख्या में शिक्षा प्राप्त करते हैं। हमारे क्षेत्र से किसी बड़े शहर में जाना आसान नहीं है। ऐसे में कॉलेज से नौ विषयों(मुख्य रूप से बंगला,उर्दू,संस्कृत) को हटा दिए जाने एवं हिंदी, इतिहास, भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों में सीटों की संख्या को घटाना छात्रहित में नहीं है।
पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.