क्लस्टरिंग के विरोध में आरएलएसवाई कॉलेज में विरोध प्रदर्शन
रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में पुनर्संरचना और क्लस्टर व्यवस्था, के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- क्लस्टर व्यवस्था के विरोध में एबीवीपी का राज्यभर में प्रदर्शनविरोध प्रदर्शन का विवरण इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी घंटों तक कॉलेज के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना दिया और राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षा विभाग का पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य सरकार का यह प्रस्ताव झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक और जनजातीय अस्मिता के प्रतिकूल है। विद्यार्थी परिषद ने आशंका जताई कि क्लस्टर व्यवस्था लागू होने से शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.