मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव क्लर्स-2025-26 के दूसरे दिन वर्ष 2025 को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अलविदा कहा गया। कालेज के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ को प्रयत्न संस्था की ओर से प्राइड ऑफ मुजफ्फरनगर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर प्रोफेसर विमला वाई द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत श्रीराम पॉलिटैक्निक के छात...