नई दिल्ली, मार्च 30 -- देहरादून में सोमवार सुबह हुए गोलीकांड में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड पर दो कार सवारों में ओवरटेकिंग को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इसी दौरान एक गोली टहलने निकले आर्मी ब्रिगेडियर को लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये ये पूरा विवाद पिछली रात जेन जी क्लब से शुरू हुआ था। दरअसल जो लोग फायरिंग की घटना में शामिल थे, वह रविवार रात को जेन जी क्लब गए थे और वहां बिल को लेकर उनकी क्लब के कर्मचारियों से बहस हो गई थी। हालांकि बात यहीं खत्म नहीं हुई। सोमवार सुबह जब क्लब संचालक बाहर गए तो वह लोग भी उनका पीछा करने लगे। बाद में दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि गोलियां चलनी शुरू हो गई जिसमें रिटायर्ड आर्म...