क्लब में युवक से मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 21 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-30 स्थित ईबोला क्लब में बिल में डिस्काउंट और सर्विस चार्ज को लेकर ग्राहकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में थाना सेक्टर-40 पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकेत निवासी शिव एन्क्लेव, मारुति कुंज रोड, भोंडसी के रूप में हुई। मामला एक मई की रात का है, जब एक युवक अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने सेक्टर-30 स्थित ईबोला क्लब गया था। पीड़ित के अनुसार, क्लब प्रबंधन के साथ खाने और ड्रिंक्स के बिल पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट (छूट) तय हुई थी। हालांकि, जब बिल आया तो उसमें 40 प्रतिशत डिस्काउंट के बावजूद अलग से 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज जोड़ दिया गया। जब ग्राहकों ने 10 प्रतिशत अतिरिक्त सर्विस चार्ज हटाने की बात कही, तो क्लब के कर्मचारियों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.