फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गाना बदलने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में बिल्डर और उनकी बेटी के साथ मारपीट का आरोप है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत बीपीटीपी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांचशुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21ए निवासी बिल्डर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी महक कनाडा में पढ़ाई कर रही है। वह इन दिनों छुट्टियां मनाने घर आई हुई है। 26 मार्च को उसका जन्मदिन था। जन्म मनाने के लिए ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित 'वायु क्लब' बुक कराया गया था। रात करीब 12 बजे वह अपनी बेटी और उसके दोस्तों को क्लब में छोड़कर घर लौट आए थे।आरोप है कि कुछ ही देर बाद बेटी का फोन आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.