क्लब फुट से पीड़ित बच्चों को मिल रही नई दिशा और नया जीवन
किशनगंज, जून 10 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता हर बच्चे का सपना होता है कि वह अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा होकर जीवन की राह पर आगे बढ़े, लेकिन जन्मजात विकृतियों के कारण कई बच्चों के लिए यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे बच्चों और उनके परिवारों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। यह योजना न केवल जन्मजात बीमारियों की समय रहते पहचान कर रही है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में पूरी तरह नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को नई दिशा भी दे रही है। इसी कड़ी में बुधवार को आरबीएसके के माध्यम से क्लब फुट (टेढ़े पैर की जन्मजात विकृति) से पीड़ित तीन मरीजों- माहिर रजा, जगरनाथ सिंह और रफिया नाज- को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज से जेएलएनएमसीएच, भागलपुर के लिए रवाना किया गया। इन बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.