क्लब फुट के इलाज में सदर अव्वल, बाबागंज सबसे पीछे
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। टेढ़े मेढ़े पैर या क्लब फुट रोग कुछ बच्चों को जन्मजात होता है। ऐसे बच्चों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम एनजीओ के सहयोग से मुफ्त में करा रही है। साल 2024 से जुलाई 2026 तक हुए ऐसे बच्चों के इलाज के आंकड़ों को देखें तो सबसे अधिक बच्चों का इलाज सदर विकास खंड में और सबसे कम बच्चों का इलाज बाबागंज विकास खंड में हुआ है। जिले के 17 विकासखंडों में सदर, बेलखरनाथधाम, लक्ष्मणपुर, मंगरौरा क्लब फुट पीड़ित बच्चों के इलाज में सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि बाबागंज, कालाकांकर, बिहार आदि ब्लॉक सबसे पीछे चल रहे हैं। क्लब फुट रोग का इलाज बच्चे के पैदा होते ही शुरू हो जाता है। इसमें हर हफ्ते आर्थो के डॉक्टर बच्चे के पैर या पंजे को सीधा कर प्लास्टर चढ़ाते हैं। करीब 6 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.