मुरादाबाद, जनवरी 29 -- रोटरी क्लब ईस्ट के रोटरी फाउंडेशन की ग्लोबल ग्रांट के तहत रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। राही होटल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. काव्य सौरभ रस्तोगी सहित दो सौ सदस्यों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि ने रक्तदान जागरूकता पत्रक का विमोचन किया। उन्होंने सदस्यों से रक्तदान करने का आह्वान किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित मोहन गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। डा. ऋचा गर्ग ने रक्तदान पर शोध प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष संजय किशोर, विनय मेहरोत्रा, संजीव गोयल, सरदार गुरविंदर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.