अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ द्वारा हंगर सेवा सप्ताह के तहत स्कूली छात्रों को नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज जयगंज में किया गया। कॉलेज में 250 निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी छात्र -छात्राओं, शिक्षकों, स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को क्लब के सदस्यों द्वारा भोजन कराया गया। क्लब सचिव डॉ. आरके गुप्ता एड., जोन चेयरपर्सन गुलशन नेहरू, मुनेष कुमार गोयल, सीए संजय गोयल, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुरभि जैन, नागेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.