नई दिल्ली, मई 11 -- राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, नस्लीय टिप्पणी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके की है, जहां क्लब से बाहर आने के बाद महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की। पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।मारपीट, गालियां और नस्लीय टिप्पणियों का आरोप पुलिस के मुताबिक, घटना 10 मई की तड़के की है। दोनों महिलाएं ईरोस होटल के पास एक चाय की दुकान पर चाय पी रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उन पर भद्दे कमेंट कसने लगे। महिलाओं ने विरोध किया, तो कुछ और युवक वहां आ गए और विवाद बढ़ गया। पीड़िताओं का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ नस्लीय टिप्पणियां की गईं, उन्हें गालियां दी ग...