हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। डिस्ट्रिक्ट 311 की मंडलाध्यक्ष डॉ. सुरुचि सक्सेना ने सोमवार को इनर व्हील क्लब और राइजिंग स्टार्स के वार्षिक समीक्षा के लिए शहर का दौरा किया। मंडलाध्यक्ष ने क्लबों के किए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष मधुर अग्रवाल और सीमा गोयल ने किया। दीपा तिवारी ने मंडलाध्यक्ष का परिचय दिया। सचिव निवेदिता पांडे व शिखा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष शशि खंडेलवाल और वंदना अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। यहां डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री डॉ. नीलू मिश्रा, एडिटर प्राची अग्रवाल, लिली सिंह, अमिता मेहरा, सुशीला भाकुनी और रितु त्यागी रहीं। कामायनी पंत व भूमिका अग्रवाल ने संचालन किया। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.