अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़। रोटरी क्लब अलीगढ़ सेंट्रल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्लोबल ग्रांट परियोजना का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा अस्पताल को नेत्र चिकित्सा के लिए अत्याधुनिक आई मशीनें भेंट की गईं। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजीव मित्तल, अनूप गुप्ता, अखिल अग्रवाल रहे। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट दिवाकर वार्ष्णेय, अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव डॉ. पारस सैनी, अभय माहेश्वरी, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. नम्रता गुप्ता, राजीव अग्रवाल, योगेश महेश्वरी, पियूष गर्ग, मयंक शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.