कानपुर, मई 12 -- कानपुर। क्लब एंजल्स ने मदर्स डे के अवसर पर पूर्व प्राथमिक विद्यालय, गंगा बैराज कटरी, लोधवाखेड़ा के सभी 75 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। जो बच्चे दूर से स्कूल पढ़ने आते थे, उन्हें साइकिलें भी दी गईं। क्लब एंजल्स का मानना है कि छोटे-छोटे सहयोग से बच्चों के भविष्य में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर क्लब की प्रेसीडेंट कंचन गुप्ता, पूजा मित्तल, तन्वी ढींगड़ा, सीमा गुप्ता, मीता चौधरी, पल्लवी गौर व निखिल गौर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...