कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। क्लब एंजल्स द्वारा राजकीय बालिका गृह स्वरूप नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 13 से 17 वर्ष की आयु की लगभग 120 किशोरियों के साथ सदस्याओं ने खुशियों भरी शाम बिताई। बालिकाओं को विभिन्न गेम्स खिलाए व गिफ्ट बांटे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता को भी विशेष महत्व दिया गया। क्लब की सदस्य व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका गर्ग ने बालिकाओं को उनकी आयु एवं मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी दी। डॉ. भवनीत चावला द्वारा सेनेटरी नैपकिन्स का वितरण किया गया। मुख्य रूप से राज कश्यप व आकाश शुक्ला का सहयोग रहा। इस अवसर पर सदस्य पूजा मित्तल, आकाशा महेश्वरी, इशीता टंडन, सोनम अग्रवाल, कंचन तिवारी, पूजा गुप्ता, अनु मिश्रा, आकांक्षा अग्रवाल, तन्वी ढींगरा, चांदनी जैन, दिविशा गुप्ता, अंजली गुप्ता, सोनल गुप्ता आदि रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.