मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस इंटरनेशनल 322 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब का ऑफिशियल विजिट किया। सर्व प्रथम क्लब अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने मीटिंग शुरू करने का आदेश देते हुए संचालन के लिए सुधीर गुप्ता को अधिकृत किया। अमरनाथ साहू के द्वारा ध्वज वंदना के साथ मीटिंग शुरू हुई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव किशन बजोरिया, कैबिनेट ट्रेजरर सुकृति अग्रवाल, जीएमटी कोऑर्डिनेटर रचना खेतान ने भी भाग लेकर सम्बोधित किया। क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व पूर्व जिलापाल विजय अग्रवाल के द्वारा अतिथियों को का स्वागत किया गया। क्लब सचिव सच्चिदानंद पटेल व कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन ने वर्तमान सत्र के किए गए कार्यों तथा आय -व्यय की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। गवर्नर ने लायंस इंटरनेशनल अध्यक्ष...