भदोही, जून 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार को क्लबफुट से प्रभावित बच्चों के इलाज को विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें क्लबफुट से प्रभावित बच्चों के परिजनों से संवाद करते हुए चार बच्चों का सफल उपचार किया गया। बीमारी के लक्षण एवं बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- दिल की बीमारी से ग्रसित बच्चों के घर तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाक्लबफुट का इलाज सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक के निर्देशन में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों के इलाज को कैंप आयोजित हुआ। सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि क्लबफुट जन्म से होने वाली बीमारी है। इसके इलाज में छह से आठ बार प्लास्टर लगाए जाते हैं और टेनोटामी की जाती है। इस रोग के प्रति जन-जन को जागरूक करने का विशेष अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं...