क्लबफुट दिवस पर अभिभावकों ने डॉक्टरों का किया शुक्रिया अदा
हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विश्व क्लबफुट दिवस के मौके पर बुधवार को एसटीच में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन्मजात पैरों की विकृति (क्लबफुट) से पूरी तरह ठीक हो चुके बच्चों के अभिभावकों ने 'थैंक यू पोंसेटी' अभियान के तहत डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। अस्थि रोग विभाग के प्रो. डॉ. गणेश सिंह ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात बीमारी है, जिसमें बच्चों के पैर अंदर की ओर मुड़ जाते हैं। सही समय पर 'पोंसेटी पद्धति' से इसका सफल इलाज संभव है, वरना यह विकलांगता का रूप ले सकती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर बुधवार और गुरुवार को विशेष ओपीडी चलती है, जिससे अब तक 500 से अधिक बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जीएस तितियाल और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अरुण जोशी ने बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.