कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात,संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जनवरी माह में रनियां के चार वार्डों से संकलित खून व यूरिन के नमूनों की जांच में मानक से अधिक क्रोमियम व मरकरी के साथ फ्लोराइड भी अधिक पाया गया था। इसके बाद एनजीटी के निर्देश पर रनियां के 4 वार्डों के साथ ही आसपास के छह गांवों में खून व यूरिन के नमूने संकलित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने केशव नगर रनियां में पहुंचकर 33 लोगों के सैंपल एकत्र किए।औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहने से भूजल दूषित हो गया है। एनजीटी केे निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग यहां के रहने वाले लोगों की सेहत की नियमित निगरानी करा रहा है। ज...