क्रोध पर विजय और मन पर नियंत्रण ही गीता का वास्तविक संदेश
लखीसराय, अगस्त 3 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अमरपुर ठाकुरबाड़ी के निकट मैदान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भिड़हा के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत गीता पर प्रवचन करते हुए बीके कंचन दीदी ने कहा कि क्रोध पर विजय एवं मन पर नियंत्रण ही गीता का वास्तविक संदेश है। उन्होंने चतुर्थ अध्याय के श्लोकों की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा प्रकाश ईश्वरीय ज्ञान है। इससे अज्ञान, भय, क्रोध एवं नकारात्मक विचार समाप्त हो जाते हैं और शांति तथा सुख का अनुभव होता है। गीता का ज्ञान केवल सुनने के लिए नहीं है, बल्कि जीवन में अपनाने के लिए है। ज्ञान और योग से ही हमारा जीवन संतुलित हो सकता है और हम सफल, सुखी व तनावमुक्त रह सकते हैं। प्रवचन के साथ सुबह में शारीरिक व्यायाम एवं राजयोग कराया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.