कन्नौज, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर में आयोजित बौद्ध कथा के अंतिम दिन बौद्ध आचार्य रामनिवास एवं उनके सहयोगियों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों और दर्शन की विस्तार से व्याख्या की। इस अवसर पर राहुल शाक्य के आमंत्रण पर सिकंदरपुर बुद्ध कमेटी के संरक्षक, वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य 'हरि' मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कथा वाचक का पंचशील पगड़ी, पट्टिका और फूलमाला से स्वागत किया तथा बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भन्तेगण को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने क्रोध के स्थान पर प्रेम, करुणा, मैत्री और प्रज्ञा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि क्रोध को प्रेम से और बैर को अबैर से ही जीता जा सकता है। यदि विश्व के देश इन सिद्धांतों को अपनाएं तो शांति और सौहार्द स्थापित हो सकता है। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.