नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्नाटक विधान परिषद के चुनावों में कुछ भाजपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष बी वाय विजयेंद्र समेत राज्य के प्रमुख नेताओं को दिल्ली तलब किया है। यह नेता 23 जून को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। भाजपा के साथ उसकी सहयोगी जनता दल (एस) के भी कुछ विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की, जिससे जद (एस) उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- क्रास वोटिंग से भाजपा नेतृत्व नाराज, कर्नाटक के नेताओं को किया तलबराजनीतिक स्थिति मौजूदा राजनीतिक स्थितियों में देश के विभिन्न हिस्सों में दल-बदल व क्रॉस वोटिंग विभिन्न दलों के लिए बड़ी समस्या बन कर उभरी है। तृणमूल कांग्रेस व शिवसेना (उद्धव ठाकरे) में तो विभाजन ही हो गया है, जबकि राज्यसभा चुनावों...