चंडीगढ़, मार्च 22 -- हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में पार्टी से नोटिस पाने वाले विधायक के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। विधायक चौधरी मोहम्मद इजरायल के बेटे, नाजिम चौधरी ने कहा है कि अब से मेरे पिता से सारे संबंध खत्म हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने चाचा के ऊपर भी आरोप लगाते हुए उनसे भी रिश्ता तोड़ लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा में अपने पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इन्हीं विधायकों में एक चौधरी मोहम्मद इजरायल भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...