लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में शुक्रवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने सत्ताइसवें गवाह के रूप में मुख्य विवेचक सुधीर चन्द्र पाण्डेय को पेश कर उनके मुख्य बयान दर्ज कराये। लेकिन मुख्य बयान पूरे नहीं हो पाये। इसलिए एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने मुख्य बयान जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख नियत की है। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। इस मामले की सुनवाई बुधवार को थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है और अभियोजन छब्बीस गवाहों को पेश कर चुका है। शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.