लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- लखीमपुर। खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में दर्ज कराये गये क्रॉस केस में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई टल गयी। जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख नियत कर दी। अभियोजन इस मामले में अभी तक 31 गवाहों को पेश कर चुका है। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को हुए खीरी हिंसा काण्ड में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज कराये गये थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या का क्रॉस केस भाजपा सभासद सुमित जायसवाल ने दर्ज कराया था। इस मामले में चार आरोपी हैं। अभियोजन...