आदित्यपुर, जनवरी 2 -- गम्हरिया, संवाददाता उषा मोड़ स्थित क्रॉस लिमिटेड कंपनी के प्लांट-5 में बुधवार रात दो मजदूरों के बीच हुए मामूली विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिनेश मुंडा नामक मजदूर का साथी मजदूर मुन्ना प्रधान के साथ विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मुन्ना प्रधान ने पास रखे लोहे के किसी भारी सामान से दिनेश के सिर पर वार कर दिया। इससे दिनेश का सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल दिनेश को टीएमएच में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चाकुलिया का रहनेवाला था। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी मजदूर बड़ाबाम्बो निवासी मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.