आदित्यपुर, मई 23 -- आदित्यपुर। आदित्या इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार ने शुक्रवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉस कंपनी में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए छात्रों में प्रबंधक के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार सिंह, उप प्रबंधक के रूप में कार्यरत अजीत कुमार सिंह, क्वालिटी के पद पर कार्यरत सुमित प्रसाद, सीएनसी मेंटेनेंस में कार्यरत सुनील कुमार महतो एवं विशेष्य रावत का नाम शामिल है। जिन्हें संस्थान की ओर से अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बंगाल के चीफ सेक्रेटरी बने आईआईटी के पूर्व छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...