रुद्रपुर, मई 7 -- असद जावेद, खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में वर्ल्ड एथलेटिक्स डे के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जिले के 12 सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नोजगे पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की। गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन सरदार राजपाल सिंह, प्रबंध निदेशिका सुरेन्दर कौर एवं प्रधानाचार्य एचसी पंत ने फ्लैग ऑफ कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-18 वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग की अलग-अलग दूरी की रेस आयोजित की गई। अंडर-12 बालिका वर्ग में बबीता, हर्षिता रावल एवं अंकिता भंडारी (ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल, चकरपुर) क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-12 बालक वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.