बिहारशरीफ, दिसम्बर 3 -- सैनिक स्कूल में सात किलोमीटर दौड़ का हुआ आयोजन बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान फोटो: नालंदा01-नालंदा सैनिक स्कूल द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में शामिल सैन्य छात्र। नालंदा, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल में छात्रों के बीच अंतर सदनीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सात किलोमीटर की दौड़ का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 497 सैन्य छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अजातशत्रु सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब जीता। अशोक सदन दूसरे, महावीर सदन तीसरे और सिद्धार्थ सदन चौथे स्थान पर रहा। बिंबिसार सदन के 80 सैन्य छात्रों ने भी पहली बार रेस में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.