चंदौली, नवम्बर 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध महाविद्यालयों का अंतर्महाविद्यालयी क्रास कंट्री (पुरुष /महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पांच जिले के 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग प्रोफेसर आनंद कुमार चौधरी और प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने फीता काटकर किया। प्रोफेसर आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद भारत की एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। जिसका अर्थ है 'जीवन का विज्ञान' यह शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने पर केंद्रित है जो खिलाड़ियों के अतिरिक्त जन सामान्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। प्रतियोगिता के दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणस...