कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। खेल निदेशालय ओपेन पुरुष व महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कर रहा है। इसमें पुरुष वर्ग में पांच किमी. और महिला वर्ग में तीन किमी. की दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम से किया जाएगा। जबकि, साढ़े आठ बजे झंडारोहण और राष्ट्रीय गान का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी सुबह छह बजे से चेस्ट नंबर ग्रीनपार्क स्टेडियम में आकर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों में पहले छह स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.