बेगुसराय, मार्च 6 -- बरौनी। स्थानीय आरकेसी प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बरौनी टाउन मैराथन सीजन-4 के नाम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग दो सौ की संख्या में धावक व धाविका हिस्सा लेंगे। आयोजन से जुड़े दीपक कुमार व बाबू साहब मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाले टॉप टेन धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...