बिजनौर, मार्च 1 -- पुलिस लाइन, बिजनौर में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की क्रॉस-कंट्री दौड़ रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसके चलते शहर में सुबह चार घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक रविवार को आयोजित होने वाली दौड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रातः पांच बजे से 9 बजे तक मंडावर चौराहा से कस्बा मंडावर तक सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान शहर बिजनौर के मण्डावर चौराहा से मण्डावर की ओर जाने वाले सभी वाहन सेंट मैरी चौराहा होते हुए किरतपुर मार्ग से कस्बा मण्डावर की ओर भेजे जाएंगे। वापसी में भी यही मार्ग लागू रहेगा। पुलिस ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था अस्थायी है और कार्यक्रम समाप्त होते ही सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.