क्रॉसिंग सह गोलंबर की मांग को लेकर किया सड़क जाम
भागलपुर, जून 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग कुशहा गांव के समीप क्रॉसिंग सह गोलंबर (यू-टर्न कट) का निर्माण कराने की थी। ग्रामीणों का कहना था कि घोघा रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार से कुशहा गांव लौटने के दौरान मोटरसाइकिल, तिपहिया एवं अन्य वाहनों को फोरलेन पर तीन से चार किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान कई बार वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण जयप्रकाश, अरुण मंडल और दिनेश मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए यहां अविलंब क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.