क्रॉसिंग रिपब्लिक दुर्गा पूजा : नारी शक्ति थीम पर सजा पंडाल
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- गाजियाबाद/क्रॉसिंग रिपब्लिक। क्रॉसिंग रिपब्लिक में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस बार पंडाल को विशेष रूप से 'नारी शक्ति' की थीम पर सजाया गया है, जो समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रहा है। पंडाल की भव्य सजावट और माता की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दुर्गा पूजा समारोह में रविवार को गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से आरती में भाग लिया। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने सांसद जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। बच्चों के सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.