उरई, दिसम्बर 8 -- कालपी। रेलवे और विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा इंजीनियरों की संयुक्त टीम ने वनखंडी मंदिर रोड रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान हाई टेंशन लाइन की केबलों को देखा। रेलवे क्रॉसिंग के 250 मीटर लंबाई की हाईटेंशन विद्युत लाइन की केबिल क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे समय-समय पर आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। क्षतिग्रस्त केबल को बदलने के लिए विद्युत विभाग के द्वारा रेलवे विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, अवर अभियंता इंजीनियर सत्य प्रकाश, लाइनमैन रिंकू पोरवाल आदि कर्मचारियों ने रेलवे लाइन क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा विद्युत की हाईटेंशन लाइन की केबिल को बदलने के लिए कार्य योजना तैयार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.