बोकारो, अप्रैल 19 -- झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को 'लेवल क्रॉसिंग' पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी। बीटीपीएस के प्रभारी अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में जांच की जा रही है। धनबाद डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने बताया, ''यह दुर्घटना तब हुई, जब ट्रेन संयंत्र में कोयला उतारने के बाद वापस लौट रही थी। उस समय लेवल क्रॉसिंग का गेट खुला था और एक वाहन उसे पार कर रहा था। ट्रेन से टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती रही, जिसके बाद ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.