औरैया, फरवरी 5 -- अछल्दा, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद जाम से जूझ रहे राहगीरों के बीच अछल्दा में उस समय हंगामा मच गया, जब क्रॉसिंग पार कर रहे ट्रैक्टर चालक के साथ आरपीएफ सिपाही द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सिपाही को डंडा चलाते हुए और चालक को हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते देखा जा रहा है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खुली थी। इससे पहले क्रॉसिंग बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। क्रॉसिंग खुलते ही वाहन निकलने लगे, लेकिन इसी दौरान आउटर डाउन रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी हो गई, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। करीब आधा घंटे तक वाहन निकलते रहे। जाम खुलवाने के लिए पहुंचे आरपीएफ सिपाही के सामने एक ट्रैक्टर चालक क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.