क्रॉसिंग खुलते ही जल्दबाजी करने से जाम में फंसे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। देवरामपुर और जसमई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को रेलवे फाटक बंद और खुलने के दौरान वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण लंबा जाम लग गया। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में वाहन चालक गलत दिशा में वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस, बसें, ट्रक और दोपहिया वाहन भी काफी देर तक फंसे रहे।
जाम के कारण देवरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने के बाद वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए गलत साइड से निकलने लगे। देखते ही देखते दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ गए और पूरा मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर वाहनों को निकलवाया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद यातायात सामान्य हो सका। उधर, जसमई रेलवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.