क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को किया सम्मानित
बेगुसराय, जून 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अंतर विद्यालय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026 में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय भर्रा के चार छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस सफलता पर गुरुवार को विद्यालय बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। का आयोजन किया गया। विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पायी, उनमें कक्षा 10 के गोपाल कुमार, कक्षा 9 के बिट्टू कुमार, कक्षा 8 के साहिल कुमार तथा कक्षा आठ के दिलखुश कुमार शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विद्यालय में सम्मान समारोह मौके पर जिला कल्याण अधिकारी रामशंकर कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन और प्रतियोगी भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.