गंगापार, अप्रैल 7 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों की उत्पादकता का सटीक आंकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण तहसील बारा के जसरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम मनकवार में किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा ने राजस्व टीम की मौजूदगी में गेहूं की फसल की कटाई कराकर उत्पादन का आंकलन कराया। मनकवार गांव में इस बार गेहूं की उत्पादकता औसत दर्ज की गई। क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ग्राम पंचायत मनकवार में गेहूं की उत्पादकता 46.0383 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है, जिसे सामान्य स्तर का माना जा रहा है।बताया गया कि तहसील बारा क्षेत्र के कई गांवों में इस तरह के क्रॉप कटिंग प्रयोग कराए जाने हैं, जिसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक सुभाष त्रिपाठी, क्रॉप कटिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.