अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- सीएस सनवाल,भिकियासैंण। सनणा के नौला में रविवार को एसडीएम साक्षी अरोड़ा ने महिलाओं के साथ गेहूं की क्रॉप कटिंग की। इस मौके पर एसडीएम ने महिला काश्तकारों से उन्नत खेती के सबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट में जानकारी देते हुए बताया कि किसी खेत में फसल की वास्तविक पैदावार का सही अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। जिसने खेत के एक छोटे से हिस्से से फसल की कटाई कर उससे प्राप्त फसल का वजन किया जाता है। यहा प्रधान कविता देवी, दीपा देवी, संदीप ममगाई, कमल आर्या, पंकज बिष्ट आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.