क्रॉप कटिंग में देखी पैदावार, सटीक आंकलन के निर्देश
फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- फिरोजाबाद,। फिरोजाबाद ब्लॉक के एक गांव में जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। कृषि तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फसल की उपज एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। जमालपुर में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पारदर्शिता एवं सटीक आंकलन पर विशेष जोर दिया। कास्तकार हरिप्यारी के खेत 43.3 वर्ग मीटर पर गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। इसमें 14.8 किलो गेहूं निकला। आंकलन के अनुसार 31.18 क्विटंल प्रति हेक्टेअर गेहूं की पैदावार होगी। कृषि विभाग के अनुसार यह पिछले वर्ष की अपेक्षा में कुछ कम है। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि गेहूं की औसत पैदावार का वास्तविक निर्धारण करने के लिए पिछले दो तीन वर्ष के क्रॉप कटिंग डाटा का गहन विश्लेषण किया जाए।पिछले वर्ष के तुलनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.