रामनगर, अप्रैल 12 -- रामनगर। ग्राम गैबुआ मोहनपुर मेहरा क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक ताराचन्द्र घिल्डियाल की ओर से फसल उत्पादन के आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रयोग स्थानीय किसान भजन सिंह के गेहूं के खेत पर संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मानकों के अनुसार फसल के एक चयनित भाग को काटकर उसकी उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया गया। यह प्रयोग न केवल फसल उत्पादन के सही आंकलन में सहायक है, बल्कि फसल बीमा क्लेम के निर्धारण में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे फसल बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.