सिद्धार्थ, मार्च 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील सभागार में बुधवार को कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सटीक आकलन को लेकर कानूनगो एवं लेखपालों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने की। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार ने क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रयोग फसलों के वास्तविक उत्पादन का वैज्ञानिक आकलन करने का प्रमुख माध्यम है, जिससे किसानों से जुड़ी योजनाओं का सही लाभ मिल सके। सहायक सांख्यिकी अधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत खेत में खड़ी फसल के एक निर्धारित क्षेत्र को चिन्हित कर उसकी कटाई कराई जाती है। इसके बाद प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान लगा...